शामली

चेयरपर्सन ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित, निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला/एलम। नगर पंचायत एलम की चेयरपर्सन मेघा पवार उर्फ रीना पवार ने उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितताओं के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

चेयरपर्सन ने कहा कि नगर पंचायत के सभी विकास कार्य शासन की निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों के अनुरूप कराए जा रहे हैं। उन्होंने भूमि कब्जा, निर्माण कार्यों में अनियमितता, दिशा-सूचक बोर्ड, सेल्फी प्वाइंट और ट्यूबवेल स्थापना से जुड़े आरोपों को असत्य बताते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस साक्ष्य हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि नगर पंचायत प्रशासन हर प्रकार की जांच के लिए तैयार है। साथ ही लगातार लगाए जा रहे आरोपों के कारण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

प्रेसवार्ता में चेयरपर्सन पति अश्वनी पवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर पवार सहित कई जनप्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button