झुंझुनू

युवा तेजा सेना सूरजगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ में काजड़ा चूंगी के पास सुनिल कुमार भड़िया की अध्यक्षता में सूरजगढ़ युवा तेजा सेना की ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने जाट महासंघ के जिला सचिव हरिश फोगाट की अभिशंषा पर सूरजगढ़ युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर सुधीर बुडानिया को नियुक्त कर ब्लॉक प्रभारी पद की जिम्मेदारी अनुज भड़िया को सौंपी गई। वहीं रजनीश मान को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अमित कुमार को ब्लॉक महासचिव एवं अंकुर श्योराण को ब्लॉक सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक सलाहकार के पद पर पिंकेश मान, देवेंद्र चौधरी ब्लॉक संयुक्त सचिव एवं अमित बांगड़वा को ब्लॉक प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया। इसी के साथ ही राष्ट्रीय जाट महासंघ की कार्यकारिणी में सुमेर सिंह गर्सा को सूरजगढ़ ब्लॉक का उपाध्यक्ष  बनाया गया। युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने जाट समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए समाज हित में ज्यादा से ज्यादा काम करने की आवश्यकता बताई। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button