चन्दौसी व्यापार मंडल की युवा इकाई ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल/चन्दौसी : युवा इकाई के पदाधिकारियों ने इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों और नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक व्यावसायिक इमारत में सोमवार को हुए हृदयविदारक अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
इस दर्दनाक हादसे में मासूम छात्रों की असमय मृत्यु पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने मौन धारण कर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है।
मृतक छात्रों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं।
नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। जिन परिवारों ने अपने युवा बच्चों को खोया है, उनका दर्द असहनीय है।राज्य सरकार से मांग है कि रिहायशी नक्शे पर अवैध रूप से कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले भवन मालिकों और नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थान संचालकों से भी अपील है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें ताकि भविष्य में ऐसी किसी त्रासदी को रोका जा सके।
अध्यापक दीपक वार्ष्णेय ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई, एसआईटी (SIT) गठन और पीड़ितों के लिए घोषित की गई त्वरित आर्थिक सहायता का स्वागत किया है।और सरकार द्वारा सख्त कार्यवाही की माँग ही ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो
शोक में तुषार कृष्ट्ल राजू ठाकुर अतुल कश्यप वीरपाल राहुल मोहित ठाकुर उमाकांत शर्मा मलिक ख़ान शालिम ख़ान मौजूद रहे



