उत्तरकाशी

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पोलिंग बूथों में चल रहे डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटाइजेशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं संस्कृत महाविद्यालय पोलिंग बूथों के बीएलओ और आईटी टीम से डिजिटाइजेशन के कामों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि डिजिटाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है,इसलिए बीएलओ और आईटी एक्सपर्ट्स आपसी समन्वय के साथ पूरी सावधानी से डेटा फीड करें,ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के भीतर सभी बूथों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा,अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शालिनी चित्राण आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button