भरत पुर

नगरपालिका में आयोजित शहरी जन सेवा शिविर में एक दर्जन आवासीय पट्टों का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर- भुसावर नगरपालिका में आयोजित शहरी जन सेवा शिविर में एक दर्जन आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। जिन्हें पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होने सरकार का आभार जताया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी जन सेवा शिविर नगरपालिका परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जहां उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका कार्यालय में आयोजित शिविर में एक दर्जन आवासीय पट्टे लाभार्थियों को सौंपे गये। पट्टा प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की चमक साफ दिखाई दी। इस दौरान शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से भी एक लाभार्थी हितेश कुमार को लाभान्वित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button