खैरथल

डीपीसी में पदोन्नत प्रधानाचार्यों के पदस्थापन और बकाया भुगतान का मुद्दा उठा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तु की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैतान सिंह यादव ने की।
बैठक में डीपीसी से पदोन्नति प्राप्त कर प्रधानाचार्य बने शिक्षकों के पदस्थापन से पहले उनके पूर्व पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग उठाई गई। साथ ही विद्यालयों में मिड-डे मील कार्य निजी एजेंसियों से कराए जाने, कम-कम हेल्परों के बकाया मानदेय तथा सत्र 2024-25 के जनवरी से मार्च 2024 तक के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने सभी संवर्गों की नियमित डीपीसी कराने की भी मांग रखी।
बैठक में राजस्थान शिक्षक महासंघ के नवनियुक्त खैरथल-
तिजारा जिलाध्यक्ष सुरत सिंह खेरिया, कॉलेज शिक्षा विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्त होने पर भरत सिंह यादव तथा डीपीसी से व्याख्याता बने सलामुद्दीन का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुमेर सिंह मेघवाल , घासीराम मीणा, महावीर सिंह गुर्जर, सूबेसिंह, रामावतार यादव तथा शमशेर सिंह चौधरी समेत संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button