बालाघाट

लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा लेखपाल

एरियर भुगतान के नाम पर 4 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले का नाम दूसरे मामलो मे कम आपराधिक मामलो मे ज्यादा आ रहा हैँ उस पर भी आर्थिक अपराध ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहे हैँ l ताज़ा मामला  के वारासिवनी क्षेत्र में रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है, जहां सहायक शिक्षक से 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले लेखापाल को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक नरेंद्र कुमार डोहरे, जो सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े उनकी वेतन विसंगति के एरियर की शेष राशि जारी करने के लिए 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक की वेतन विसंगति का कुल एरियर 94 हजार 85 रुपये स्वीकृत हुआ था, जिसमें से 66 हजार 557 रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। शेष 27 हजार 528 रुपये निकालने के लिए आरोपी लेखापाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 24 जून 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी, वारासिवनी में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button