बालाघाट

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

तिरोड़ी में 400 किलो महुआ लाहन जब्त, तीन प्रकरण दर्ज

सोनेगांव और बोथवा में दबिश, 40 हजार की सामग्री नष्ट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट। अवैध शराब के धंधे पर आबकारी विभाग ने तिरोड़ी क्षेत्र में जोरदार दबिश देकर करारा प्रहार किया है। कलेक्टर  आदित्य सिंह के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजित एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम सोनेगांव और बोथवा में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया, जो अवैध शराब बनाने के लिए संग्रहित किया गया था।
आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया महुआ लाहन बरामद किया। मौके पर लाहन के नमूने लेकर शेष सामग्री को नष्ट कर दिया गया। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 हजार रुपये है।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उइके, अतरलाल उइके, टीकाराम शरणागत एवं आरक्षक आरती धुर्वे शामिल रहे। आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button