शामली
कांधला पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सलमान निवासी गंगेरू बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

