बोकारो

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर “ओलम्पिक फॉरेस्ट” थीम आधारित विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के मार्गदर्शनानुसार बोकारो जिला ओलम्पिक संघ द्वारा ओलम्पिक की इस वर्ष की थीम “ओलम्पिक फॉरेस्ट” पर आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन सिटी सेंटर अवस्थित एस. के. मार्शल आर्ट्स ऐकेडमी के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिला खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव अथवा उनके प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा खेल और प्रकृति के संबंध में अत्यंत सुन्दर एवं आकर्षक ढंग से चर्चा हुई । तत्पश्चात जिला ओलम्पिक संघ की नियमित बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें प्रमुख रूप से आगामी नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में बोकारो खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना शामिल है । इस खेल महोत्सव में ओलम्पिक में खेले जाने वाले खेलो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता ही आयोजित की जाएगी । इसके अलावे जिले में चल रहे कागजी खेल संघों की निष्क्रिय गतिविधियों को संपूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा । वैसे जिला खेल संघ, जो अभी तक एफिलिएशन फी जमा नहीं कर पाएं है, आगामी दिनांक 15 जुलाई 2026 तक अपना वार्षिक एफिलिएशन फी देकर संघ को मजबूती से खेल गतिविधियों को संचलन करने में सहभागिता प्रदान करें ।
इसके अतिरिक्त बोकारो जिले में जिला खेल शाखा द्वारा जिला ओलम्पिक संघ के साथ-साथ खेल एवं खिलाड़ियों की लगातार की जा रही उपेक्षा पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई ।
इस हेतु निकट भविष्य में बोकारो जिला ओलम्पिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मिलकर उक्त महोत्सव के आयोजन तथा जिला खेल शाखा के द्वारा बरती जा रही उपेक्षापूर्ण रवैये से अवगत कराएगा ।
अंत में बोकारो खेल जगत के लिए हुए अपूरणीय क्षति प्रतिभावान खिलाड़ी अभिमन्यु चटर्जी की असामयिक निधन के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह तथा संचालन महासचिव गोपाल ठाकुर ने किया । बैठक में राजेश्वर सिंह, महेन्द्र प्रसाद, संजीव कुमार, एंजेला सिंह, पवन कुमार सिंह, सुनीत कुमार मल्लिक, राजीव कुमार सिंह, शेख नसीमुद्दीन, सत्येंद्र सिंह, डॉ0 खेदु गोराई, तेजनारायण, भोला महतो आदि शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button