बोकारो

चंद्रपुरा रेल थाना की कमान संभालेंगे कार्तिक महतो

ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी की हुई वापसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। रेलवे पुलिस महकमे में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कार्तिक महतो को चंद्रपुरा रेल थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे मधुपुर रेल थाना में थाना प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। उनकी तैनाती को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कार्तिक महतो का बोकारो जिले से पुराना और सफल कार्यकाल रहा है। वे इससे पहले बेरमो अनुमंडल स्थित पेंक – नारायणपुर,जरीडीह थाना और चंद्रपुरा थाना के थाना प्रभारी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ कई गंभीर आपराधिक मामलों का खुलासा कर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्तिक महतो अपने सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की वजह से वे एक ईमानदार और जनप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं।

चंद्रपुरा रेल थाना क्षेत्र रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में कार्तिक महतो की तैनाती से यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रेल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button