खैरथल
1 जुलाई को जिले की 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
1 जुलाई को किशनगढ़बास उपखंड की ग्राम पंचायत धमूकड़ स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत आकोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकोली, तिजारा उपखंड की ग्राम पंचायत विरामपुर स्थित अटल सेवा केंद्र, टपूकड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत रभाना स्थित अटल सेवा केंद्र, तथा मुण्डावर उपखंड की ग्राम पंचायतों दरबारपुर एवं हड़ूंदी स्थित अटल सेवा केंद्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


