भरत पुर

भुसावर थाने के गांव तरगवा में रात को अज्ञात व्यक्तियों ने एक दुकानदार से दो लाख पचास हजार रुपए से भरे बेग को छीना 

पीड़ित ने भुसावर थाने में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कराया मामला दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर थाना इलाके के गांव तरगवा में बीती 30 जून 2026 की रात को अज्ञात बदमास एक दुकानदार से बैग में रखे दो लाख पचास हजार रुपए से भरे बैग को दुकानदार को धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की वारदात को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भुसावर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है।
भुसावर थाने के गांव तरगवा निवासी सुंदर पुत्र प्रभाती जाट ने भुसावर थाने में अपनी ओर से दर्ज कराई एफ आई आर में भुसावर पुलिस को अवगत कराया कि वह अपने घर के पास ही दो दुकान चलाता है ।
रात को एक बजे उनकी दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति आए जिन्होंने दरवाजा खुलवा कर कुछ सामान खरीदा।
जब खरीदे गए सामान की कीमत के बदले अज्ञात व्यक्तियों ने दो सौ रुपए दिये
जब दुकानदार घर के अंदर से एक बैग लाये । बैग में से जब खरीदे सामान की कीमत दिए गए दो सौ रुपए में से के खुल्ले पैसे देने लगा तो बैग में रखे दो लाख पचास हजार रुपए से भरे बैग को धक्का देकर दो लाख पचास हजार रुपए से भरे बेग को छीन कर ले गए । दो लाख पचास हजार रुपए से भरे बेग को छीन कर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की तलाश भी की गई लेकिन कोई पता नहीं चला है।
बेग छीन कर ले जाने की घटना की वारदात को लेकर पीड़ित दुकानदार सुंदर जाट ने भुसावर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इधर भुसावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button