शामली

 मुख्य गलियों से हटाई गई गंदगी

जेसीबी लगाकर चलाया सफाई अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 चौसाना। बरसात के मौसम में जलभराव और संक्रमण की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत ने बुधवार को कस्बे की मुख्य गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कई स्थानों पर जमा गंदगी को हटाकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
कस्बे की कई मुख्य गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से गंदगी के ढेर जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के कारण बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत ने बुधवार को जेसीबी मशीन लगाकर सफाई अभियान शुरू कराया। मशीन से गंदगी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर निर्धारित स्थान पर डलवाया गया। सफाई अभियान के दौरान गलियों में फैली मिट्टी और कचरे को भी हटाया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने भी नियमित सफाई कराने की मांग करते हुए पंचायत के इस प्रयास की सराहना की।
ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार :
बरसात के मौसम को देखते हुए कस्बे की मुख्य गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। जहां-जहां गंदगी के ढेर थे, वहां जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत का प्रयास है कि पूरे कस्बे में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button