कैराना

कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचे युवक की कमर में दिखा तमंचा 

दुकानदार ने दबोचा; दो साथी फरार, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। क्षेत्र के गांव मामौर में परचून की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचे तीन युवकों में से एक को दुकानदार ने देसी तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार युवकों की तलाश की जा रही है।
गांव मामौर निवासी नौशाद पुत्र इरशाद ने कोतवाली कैराना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने मकान पर परचून की दुकान चलाता है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक मांगी। वह कोल्ड ड्रिंक निकालने के लिए फ्रिज की ओर गया तो उसकी नजर एक युवक की कमर में खोंसे देसी तमंचे पर पड़ गई। दुकानदार ने जब तमंचे के बारे में पूछा तो दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि तीसरे युवक को उसने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जैद पुत्र जमाल बताया। उसकी तलाशी लेने पर एक देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पीड़ित आरोपी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया। नौशाद ने तहरीर में आशंका जताई कि आरोपी और उसके साथी किसी आपराधिक वारदात की फिराक में थे तथा उसके साथ भी घटना कर सकते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जैद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके फरार दोनों साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button