केंद्र में दक्षिण कोरिया की आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जा रही है

कानपुर : नौबस्ता बंसत विहार स्थित नुगा बेस्ट हेल्थ केयर सेंटर में क्षेत्रवासियों को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र में दक्षिण कोरिया की आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं। केंद्र के संचालक रंजन सिंह से विशेष बातचीत कर इस सेवा की जानकारी प्राप्त की। संचालक रंजन सिंह ने बताया कि हेल्थ केयर सेंटर में उपयोग की जा रही मशीनें शरीर को आराम पहुंचाने, रक्त संचार को बेहतर बनाने तथा कमर, गर्दन, कंधे और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में राहत देने के उद्देश्य से इस्तेमाल की जाती हैं। स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं हमारे समाज के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन सुबह 7:00 से शाम 5:00 तक चलता है जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न रोगों से पीड़ित लोग आकर इस केंद्र पर निशुल्क थेरेपी का लाभ प्राप्त करते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के संरक्षक ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों तक नि:शुल्क फिजियोथेरेपी तथा थेरेपी में प्रयोग होने वाली मशीनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कानपुर नगरवासियों से अपील मे कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके हेल्थ केयर सेंटर पर आकर मशीनों पर थेरेपी करके इसका लाभ उठाएं।



