17 साल की एक छात्रा को खांगरी बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा नदबई में शनिवार सुबह घूमने निकली 17 साल की एक छात्रा को खांगरी बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। हादसे के दौरान छात्रा के साथ चल रही उसकी मां बाल-बाल बच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा पायल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बताया गया कि अलसुबह अपनी मां सुनीता देवी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी जो हादसे में डंपर के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने बेटी की मौत होते देख बदहवास माँ भी बेसुध होकर गिर गईं। हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है जबकि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पायल ने हाल ही में हुई नीट की परीक्षा दी थी और परिणाम का इंतजार कर रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि पायल डॉक्टर बनकर उनका नाम रोशन करेगी।



