झुंझुनू
निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के निकटवर्ती भूरासर गांव में तेजा भक्त एवं सरपंच रोशनलाल मांजू ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक संरक्षक प्रहलाद सिंह, सलाहकार मामराज महला एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने स्वागत किया। इस अवसर पर तेजा भक्त राकेश कुमार मांजू ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तेजाजी मन्दिर मे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी सरपंच रोशनलाल मांजू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



