खैरथल

खैरथल  में भागवत कथा

वामन, नरसिंह अवतार और राम जन्म प्रसंग का वाचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के परशुराम मंदिर प्रांगण मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को भगवान के वामन अवतार प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक साध्वी कृष्णा किशोरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ-साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ तथा अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता है। यह धन, संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। ईर्ष्यालु व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्तियों को भगवान सूर्य, वायु, नदियों, बादलों व वृक्षों इत्यादि से प्रेरणा लेनी चाहिए
इस मौके पर इस अवसर पर शशि शर्मा, ममता शर्मा, रिंकू शर्मा  ,कविता शर्मा, पुष्पा,हेमलता, सोनिया शर्मा,  मनमोहन भारद्वाज, युवराज,हिमांशु पांडे, प्रेम कौशिक,अंकित लाटा,दुष्यंत तिवाड़ी  संजय शर्मा, गोपाल शर्मा कृष्ण ,

सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button