खैरथल
नियमित रोड़वेज सेवा के अभाव में भटकते रहे परीक्षार्थी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा जिले में नियमित रोडवेज बस सेवा ही उपलब्ध नहीं है, तो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त रोडवेज यात्रा सुविधा का लाभ अभ्यर्थियों को कैसे मिलेगा?
राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देकर सराहनीय पहल की है, लेकिन खैरथल- तिजारा जैसे जिले, जहां पर्याप्त रोडवेज बसें संचालित ही नहीं होतीं, वहां यह सुविधा केवल कागजों तक सीमित होकर रह जाती है।
जब अभ्यर्थी अपने घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंच ही नहीं सकते, तो ऐसे दूरस्थ परीक्षा केंद्र बनाने का क्या औचित्य है? सरकार को या तो परीक्षा के दिनों में पर्याप्त रोडवेज बसें संचालित करनी चाहिए या फिर ऐसे जिलों में परीक्षा केंद्र तय करते समय परिवहन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
कर्मचारी चयन आयोग की एलडीसी परीक्षा के लिए सुबह जल्दी परीक्षाओं को सेंटरों पर पहुंचना था खैरथल के किशनगढ़ रोड़ पर कोई बस सेवा ना होने के कारण ओटो मे जैसे तैसे यात्रा करते देखा गया ये ही हाल मातोर रोड बस स्टैण्ड पर देखा गया परीक्षार्थियों को कार व अन्य निजी वाहनों का रोक पर बैठाने की प्रार्थना करते देखा गया ना कही प्राईवेट बस नजर आई ना रोड़वेज की बसे


