बरेली
कैंट में नर्सिंग असिस्टेंट की आत्महत्या, पत्नी और साली गिरफ्तार
शादी के दो माह बाद पत्नी ने दर्ज कराए थे दो मुकदमे, पुलिस ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना कैंट क्षेत्र में नर्सिंग असिस्टेंट द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साली को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शादी के दो माह बाद ही पत्नी ने पति के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इसी बीच नर्सिंग असिस्टेंट ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर पुलिस ने पत्नी और साली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



