बागपत

सिर्फ 5 दिनों में 100K व्यूज

'India PK Prince Kumar' चैनल में जश्न, टीम ने केक काटकर मनाई खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। डिजिटल मीडिया की दुनिया में लगातार नई पहचान बना रहे YouTube चैनल “India PK Prince Kumar” ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। चैनल की एक रील ने मात्र 5 दिनों में 1 लाख (100K) व्यूज हासिल कर लिए। इस उपलब्धि की खुशी में चैनल के कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया तथा सभी दर्शकों और फॉलोअर्स का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि लाखों दर्शकों के प्यार, विश्वास और लगातार मिल रहे समर्थन का नतीजा है। टीम ने भरोसा जताया कि भविष्य में भी वे समाज से जुड़े मुद्दों, मनोरंजन और सकारात्मक कंटेंट के माध्यम से दर्शकों का विश्वास बनाए रखेंगे।
बताया गया कि वायरल हुई इस रील को मोनी प्रजापति और सुरेंद्र मलानिया ने तैयार किया था। दोनों की मेहनत और रचनात्मक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके चलते रील ने बहुत कम समय में 100K व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया।
जश्न के दौरान मोनी प्रजापति, सुरेंद्र मलानिया, विकास मलानिया, सोनू प्रजापति, संजय पवार, कृष्णा प्रजापति, अनिल महादेव एवं चंचल चौधरी सहित पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और आने वाले समय में और बेहतर कंटेंट तैयार करने का संकल्प लिया।
टीम ने अपने संदेश में कहा, “यह उपलब्धि हमारे सभी फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को समर्पित है। आपने जिस तरह हमें प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसी तरह आगे भी अपना सहयोग बनाए रखें। हम आपके लिए लगातार बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट लेकर आते रहेंगे।”
इस अवसर पर टीम ने सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि 100K व्यूज की यह सफलता केवल एक शुरुआत है। भविष्य में और भी बेहतर एवं प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से नए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button