बरेली

मैक्स वैशाली ने बरेली में शुरू की हेड एंड नेक कैंसर ओपीडी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने सोमवार को श्री जी बरेली गोल्डन हॉस्पिटल में विशेष हेड एंड नेक कैंसर ओपीडी सेवाएं शुरू कीं।
इस अवसर पर मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा और कंसल्टेंट डॉ. भव्या मिश्रा मौजूद रहे।
अब हर महीने के पहले मंगलवार को दोनों विशेषज्ञ बरेली में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं देंगे।
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मुंह में घाव, निगलने में दिक्कत, आवाज बैठना और गर्दन में गांठ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। शुरुआती जांच से इलाज आसान और सफल हो जाता है। रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी से रिकवरी भी तेज होती है।
डॉ. भव्या मिश्रा ने कहा कि इस ओपीडी से बरेली और आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह, सेकेंड ओपिनियन और समय पर उपचार योजना का लाभ मिलेगा!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button