दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली में आईएसआई की बड़ी साजिश नाकाम

पाकिस्तान से जुड़े 6 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान स्थित करक हैंडलर शहजाद भट्टी द्वारा रची गई दिल्ली में पेट्रोल बम हमले की साजिÞश का भंडाफोड़ करते हुए छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों ने न्यू पुलिस लाइन्स, आनंद विहार करइळ जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी की थी, जिसका उद्देश्य राजधानी में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाना था। यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे एक बड़े आतंकी नेटवर्क को उजागर करती है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को दिल्ली और पंजाब से छह संदिग्ध आॅपरेटिव्स को गिरफ़्तार किया। उनसे पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तान में मौजूद करक के कथित हैंडलर शहजाद भट्टी के कहने पर राजधानी की अहम जगहों पर पेट्रोल बम से हमले करने की साजिÞश रची जा रही थी। आरोपियों ने कथित तौर पर दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित न्यू पुलिस लाइंस, आनंद विहार इंटर-स्टेट बस टर्मिनल , एक रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले बाजार इलाकों की रेकी की थी। जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन से इन जगहों के वीडियो बरामद किए गए।
जांच करने वालों ने बताया कि रेकी के वीडियो कथित तौर पर एक बैन मैसेजिंग ऐप के जरिए भट्टी को भेजे गए थे। स्पेशल सेल ने भट्टी और गिरफ्तार आरोपी के बीच हुई सोशल मीडिया चैट भी हासिल कीं। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान भट्टी और आरोपी दानिश उर्फ़ चांद मियां के बीच जून के आखिरी हफ़्ते की चैट सामने आई। इन बातचीत में, भट्टी ने कथित तौर पर दानिश को बताया कि ‘सामान’ शाम को पहुंचाया जाएगा और उसे वह सामान लेने के लिए कहा। बाद में उसने पूछा कि क्या सामान मिल गया है। दानिश ने जवाब दिया कि सब कुछ ले लिया गया है। इसके बाद भट्टी ने कथित तौर पर उसे सामान सुरक्षित रखने और आगे के निदेर्शों का इंतजार करने के लिए कहा।
जांचकतार्ओं ने बताया कि चैट में जिस सामान का जिÞक्र था, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर दिल्ली में पेट्रोल बम हमलों के लिए किया जाना था। इससे पहले, जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजघाट के पीछे विजय घाट से पेट्रोल बम बरामद किए थे। सूत्रों ने बताया कि ये छह आरोपी पाकिस्तान में मौजूद उन दस लोगों के संपर्क में थे जो कथित तौर पर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे थे। अधिकारी इस साजिÞश में उनकी भूमिका और शामिल होने की जांच कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, दानिश उर्फ़ चांद मियां को दिल्ली में हमले की योजना बनाने और रेकी (जासूसी) करने का काम सौंपा गया था; भट्टी ने हमले के सफल होने पर उसे 20,000 रुपये देने का वादा किया था। उसका साथी सलमान कथित तौर पर हमले का वीडियो बनाने और फुटेज सीधे भट्टी को भेजने के लिए जिÞम्मेदार था। एक और आरोपी, दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला तैयब, कथित तौर पर हथियारों की खेप लेने और उसे बेचने का काम संभालता था।
कहा जाता है कि गाजिÞयाबाद के मोदीनगर के रहने वाले जुबैर खान ने अमृतसर से हथियारों की खेप मंगवाई थी, जबकि मेरठ के अली फजल पर इन हथियारों को बेचने का आरोप है। अमृतसर के रहने वाले मलकीत सिंह ने कथित तौर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों को नेटवर्क के दूसरे सदस्यों तक पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा शहजाद भट्टी से जुड़े दो कथित मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद इन छह आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। सीमा पार के बड़े नेटवर्क और पाकिस्तान में बैठे अन्य हैंडलर्स की जांच अभी भी जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button