हजारीबाग

बालिकाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ रविवार को झारखंड महिला उत्थान के तत्वाधान में ग्राम तसनलो सामुदायिक भवन में बालिकाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम किया गया जिसमें अंगों चुरचू इंद्रा जरबा पंचायत की लड़कियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ली। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना किशोरी लीडर संस्था सचिव के संयुक्त सहयोग से विधिवत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस रविवार को मनाया जाता है थीम: बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस में किशोरियों को प्रेरणा भरे संदेश एवं जागरूकता फैलाने के लिए एवं अपने हक अधिकार की पहचान करने के लिए यह दिन  याद दिलाता है की दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है लड़कियों को भी लड़कों की तरह शिक्षा स्वास्थ्य खेल और सुरक्षा का सम्मान अवसर मिल सके समाज में लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव लैंगिक असमानता हिंसा को रोकना एवं शारीरिक मानसिक सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ताकि वह अपने जीवन के फैसले खुद ले सके, समाज में बाल विवाह रूढ़िवादी कुरीतियों को समाप्त करने और लड़कियों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला भाषण कविता गीत अलग-अलग गतिविधि करने का मौका दिया गया बेटियां केवल घर की शान नहीं, बल्कि हमारे समाज की शक्ति और उज्जवल भविष्य का आधार है आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्हें सहयोग समर्थन और अवसर देने की जरूरत है। आवश्यकता केवल समाज की सोच बदलने की है जब तक हर बेटी को सुरक्षित घर उत्कृष्ट स्कूल और बराबरी का सम्मान नहीं मिलेगा तब तक समाज का संपूर्ण विकास अधूरा रहेगा हमें बेटियों को केवल बचाना ही नहीं है बल्कि उन्हें खुलकर जीने और अपने सपनों को पूरा करने का खुला आसमान मिलना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस में उपस्थित प्रतिभागी चित्रकला कविता गीत अलग-अलग गतिविधि में पार्टिसिपेंट किया और अपनी भावनाओं को एक दूसरे के सामने प्रस्तुत कर साझा किया जिससे एक दूसरे किशोरी भी किशोरियों के संदेश को सुनकर प्रेरित हुए कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम बाल विवाह को समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें को लेकर बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण किया और बैलून फोड़कर खुद को आजादी महसूस किए इस कार्यक्रम में संस्था सचिव नीलम बेसरा फील्ड कोऑर्डिनेटर चिंता तिग्गा फील्ड स्टाफ कविता कुमारी ऑफिस स्टाफ फूल कुमारी आशीष बेसरा शाहिना खातून रानी कुमारी महतो किशोरी लीडर सहित कई प्रतिभागी शामिल हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button