खैरथल

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परिवादियों को वास्तविक राहत प्रदान की जाए तथा निरस्त किए गए आवेदनों को किसी भी स्थिति में ‘रिलीफ’ श्रेणी में दर्ज नहीं किया जाए। उन्होंने ‘Not Satisfied’ श्रेणी के प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा करने तथा प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी (DLO) को प्रति सप्ताह कम से कम तीन ऐसे प्रकरणों की स्वयं समीक्षा कर आगामी बैठक में उनकी प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए परिवादियों के संतुष्टि स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में पंचायत राज आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों (SDM) को मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
*जिला स्तरीय उर्वरक वितरण बैठक में खाद की उपलब्धता की समीक्षा*
जिला स्तरीय उर्वरक वितरण बैठक में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, मांग एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसानों की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता, मांग एवं खपत की नियमित समीक्षा की जा रही है। मांग एवं खपत के अनुसार जिलों को प्राथमिकता से उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हो सकें और कृषि कार्य प्रभावित न हों।
जिला कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को आगामी प्याज फसल हेतु मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, कोषाधिकारी गोपाल कालरा, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग रूप सिंह गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव,  सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button