हजारीबाग

चरही लालबंगला में मरांग बुरु धोरोमगाड महासम्मेलन की तैयारी तेज

सभी 16 प्रखंडों से जुटेंगे समाज के लोग

मरांगबुरु बचाव संघर्ष मोर्चा की बैठक, 4-5 नवंबर को महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले के चरही लालबंगला ऑफिसर कार्यालय काउंसिल में मरांगबुरु बचाव संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सोनाराम मांझी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 4-5 नवंबर को आयोजित होने वाले मरांग बुरु धोरोमगाड महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना था। बैठक का संचालन रामकिशोर मुर्मू ने किया। इस बैठक में महासम्मेलन की रूपरेखा: बैठक में 4 और 5 नवंबर को होने वाले इस महासम्मेलन को भव्य और सफल बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। हजारीबाग जिले के सभी 16 प्रखंडों के मांझी हाड़म (समाज के प्रमुख) के माध्यम से सम्मेलन के लिए चंदा एकत्र करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वंही जिला अध्यक्ष सोनाराम मांझी ने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन में हजारीबाग से समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इसे अभूतपूर्व सफलता दिलाएंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग जिला अध्यक्ष सोनाराम मांझी राम किशोर मुर्मू रमेश कुमार हेम्ब्रोम सहदेव किस्कू आनंद मरांडी,सुनील किरंकू किशोर हँसदा ,जगदीश मांझी बिनोद बेसरा राजेन्द्र सोरेन,महादेव हाँसदा,जतरु बेसरा,सुरज बसरा,प्रदीप सोरेन,महालाल हांसदा, लखी राम मांझी, राजेश हांसदा सुखदेव हांसदा, अर्जुन टुडू सुरेश मुर्मू, रामचंद्र टुडू, पतीलाल मरांडी, सवन हेम्ब्रोम शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button