बुलंदशहर
छतारी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 आगाज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
छतारी बुलंदशहर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज 6.0 का भव्य शुभारंभ किया गया है
आज दिन सोमवार 12/10/26 को ग्राम चौडेरा माता मंदिर मेला थाना छतारी जनपद बुलंदशहर में महिला पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन से संबंधित पैंपलेट वितरित करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया ।इस अभियान के तहत रैलियों, नुक्कड़ नाटक और संवाद कार्यक्रमों के जरिए आम जनता से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल बनाने की अपील की जा रही
“मिशन शक्ति माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सशक्तिकरण…
• अभियान का चरण: मिशन शक्ति फेज-6
• उद्देश्य: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
• प्रमुख गतिविधियां: शारदीय नवरात्र और इस विशेष अभियान के तहत थानों की शक्ति पुलिस टीम द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व छात्राओं को गुड टच/बैड टच, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।
थाना छतारी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस)
और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
महिला उप निरीक्षक एवं मिशन शक्ति प्रभारी दीपांशी ने पोस्टर बैनर के साथ महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-
1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,112 (पुलिसआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
108 (एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर,102 गर्भवती महिलाओं एवं शिशु हेतु एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर तथा महिला हेल्पडेक्स, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला साइबर सैल एवं शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी ।



