खैरथल
परशुराम मंदिर खैरथल में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हवन और भंडारा आयोजित
पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई कथा, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। भगवान परशुराम मंदिर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का विधि-विधान के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कथा वाचक साध्वी कृष्णा किशोरी जी ने श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देते हुए बताया कि यह कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और भगवान के प्रति श्रद्धा व समर्पण की भावना को मजबूत करती है।
कथा के समापन अवसर पर पं. हिमांशु पांडे ने हवन-पूजन और पूर्णाहुति का आयोजन पूरा कराया। इसमें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, युवराज शर्मा, गुड्डु शर्मा, प्रेम कौशिक, रविंद्र शर्मा, युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, अंकित शर्मा, गोपाल शर्मा पोणी गुप्ता,गिरीश शर्मा निरंजन हरियाणा वाले, ममता शर्मा शशी शर्मा सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।
इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राम सिंह शर्मा ने कथा को बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालु भगवान के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।



