गोड्डा

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़के समाजसेवी खुर्शीद चौधरी

कहा, टैक्स दाताओं को किया जा रहा प्रताड़ित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​गोड्डा। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर अब सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। अभियान के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल उठाते हुए समाजसेवी खुर्शीद चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और प्रशासन की इस कार्रवाई को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ शब्दों में इस अभियान को गलत और आम जनता को परेशान करने वाला बताया है। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजसेवी खुर्शीद चौधरी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर शहर के ईमानदार टैक्स दाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। दुकानों और मकानों के आगे लगे वैध बैनर-पोस्टरों को भी बेरहमी से फाड़ा जा रहा है और उन्हें जब्त किया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। जो लोग शहर के विकास के लिए ईमानदारी से टैक्स भरते हैं, आज उन्हीं के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हो रहा है। उन्होंने अल दावा क्लिनिक’ को सीधे तौर पर आरोप लगाया कि क्लिनिक के पास पूरी तरह से वैध और नियमसंगत बैनर-पोस्टर लगे थे। इसके बावजूद, अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बिना किसी ठोस आधार के उन पोस्टरों को उखाड़ फेंका और जब्त कर लिया। उन्होंने प्रशासन की इस हरकत को पूरी तरह ‘अवैध’ और मनमानी करार दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button