गोड्डा

विधायक प्रदीप यादव ने पैतृक गांव बोहरा में कराया अपना ‘SIR’ सत्यापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​गोड्डा। कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने अपने पैतृक गांव बोहरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वीना देवी, डॉक्टर अजित कुमार महात्मा, पुत्र आरकदित्य यादव  एवं परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। विधायक ने अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर चुनाव आयोग द्वारा संचालित ‘SIR’ (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में भाग लिया और अपना मतदाता विवरण सत्यापित करवाया।
​इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 30 जून से शुरू किया गया यह ‘SIR’ अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम सही होना न केवल एक अधिकार है, बल्कि एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य भी है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि कोई भी पात्र मतदाता चुनावी प्रक्रिया से वंचित न रहे और सूची पूरी तरह त्रुटिहीन हो। ​उल्लेखनीय है कि विधायक पिछले कुछ दिनों से लगातार क्षेत्रवासियों को इस अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने आज फिर स्पष्ट किया कि सही जानकारी दर्ज कराना ही भविष्य के चुनावों में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने का एकमात्र आधार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button