बोकारो

पीस संस्था के द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण प्राकृतिक खेती पद्धति की बढ़ावा पर जोर – अरुण कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। पेटरवार प्रखंड के उर्जुवा, पतकी, और औरदान पंचायत के अलावे आसपास पंचायत के गांव से 30 से 35 किसानो की उपस्थिति में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती की बढ़ावा पर जोर देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जीवन जगन्नाथ ने कहा कि किसान आम बाजार पर आश्रित होते जा रहा है जबकि आज से 60 – 61 वर्ष पूर्व किसान के पास अपना खाद बीज कृषि यंत्र अपना था हरित क्रांति के नाम पर आज उन अन उपजाने के नाम पर अन्न भंडारण करने हेतु रासायनिक मुफ़्त में किसानों के बीच बांटा गया आज 60- 65 वर्ष के बाद हमारी जमीन बंजर होते जा रहा है हमारी बाजार पर निर्भरता बढ़ी है गांव-गांव में मवेशी खत्म हुए हैं चारागाह उपलब्ध नहीं हो पा रहा है किसान वर्षा पर निर्भर है पानी की बेहतर सुविधा किसानों के पास उपलब्ध नहीं है हमारी सामूहिक संपत्ति लूटी जा रही है जंगल काटा जा रहा है जमीन बंजर होते जा रहा है , गांव में पलायन भी बड़ा है हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बाजार का कब्जा होते जा रहा है ऐसी स्थिति में हमें मिलकर किसानों की बेहतर हित में कार्य योजना की बनाने की जरूरत है।
वहीं पर प्रशिक्षक अरुण कुमार ने कहा कि हमारी सामाजिक संपत्ति नदी, नाला, पहाड़, पानी, जमीन, टुकड़े-टुकड़े में बट गई है । हमारी अर्थव्यवस्था पर बाजार का प्रभाव पड़ा है कब तक हम मालिक से नौकर बन गए हैं किसान का अपना 70 साल पुराना बीज था , वह खत्म हो गया है पुराने बीजों के फसल में पौष्टिकता थी स्वाद था आज हमारी थाली से स्वाद घट गया है सब्जी के अलावा जो भी फसल ले रहे हैं सभी में कीटनाशक दवा और यूरिया उपयोग कर रहे हैं । वही दवा हमारे शरीर में जा रहा है हम कमजोर होते जा रहे हैं , ताकत, और ऊर्जा घट गया है , किसानों के प्रति अस्थाई और ठोस कार्य योजना का अभाव है प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और समृद्ध करने के लिए हम सबों को सामूहिक प्रयास करना होगा हमारी ताकत हमारी पहचान होगी गांव-गांव में किसानों को लेकर निरंतर बैठना होगा । इस ओर प्रकाश डाला गया है। 2 दिन के कार्यक्रम में खासकर किसानों के सम्मान और आजीविका 12 महीना कैसे चले आत्मनिर्भर कैसे हो बीज खाद और कृषि यंत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से निलेश कुमार महाराज जागेश्वर हेंब्रम , विधान मुर्मू नीलकमल महतो, दुर्गा महतो ,कुलदीप लाल, मुनी देवी, शांति देवी ,रीना कुमारी, मनीष, नीलम देवी ,वीरू सिंह ,मालती देवी के अलावे 35 से 40 किसान महिला /पुरुष उपस्थित हुए । कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में किया गया इस प्रशिक्षण पीस संस्था के द्वारा करवाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button