बरेली
बिजली संकट को लेकर यूथ ब्रिगेड का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने बिजली की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से 6 सूत्रीय मांगें रखीं। यूथ ब्रिगेड ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 24 घंटे बिजली के दावे खोखले हैं। प्रदेश में अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर लाइनों से किसान, छात्र, व्यापारी सभी परेशान हैं। बरसात में थोड़ी हवा से भी बिजली गुल हो जाती है।
संगठन ने बिना सहमति 47 लाख उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने पर भी आपत्ति जताई। जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा।
प्रमुख मांगें: लोड वृद्धि निरस्त हो, कटौती बंद हो, लाइनें सुधरें, बिलों की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो।
प्रदर्शन में संदीप मौर्य, गौरव यादव, गोविंद यादव, मोहम्मद कैफ, शमी खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।




