सांसद विजय कुमार हांसदा के विवाह समारोह के रिसेप्शन में जुटीं झारखंड की राजनीतिक हस्तियां, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Political figures from Jharkhand gathered at the wedding reception of MP Vijay Kumar Hansdak; Chief Minister Hemant Soren blessed the newlyweds.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राजधानी रांची स्थित चाणक्य बीएनआर होटल में बुधवार को आयोजित सांसद विजय कुमार हांसदा एवं सुप्रिया मुर्मू के विवाह उपरांत आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह में झारखंड की राजनीति, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन तथा बच्चों के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक एमटी राजा, विधायक निशात आलम, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सहित कई मंत्री, झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा/ महासचिव सह- प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने समारोह में भाग लेकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। रिसेप्शन समारोह में साहिबगंज एवं पाकुड़ सहित संथाल परगना क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक भी शामिल हुए। पूरे आयोजन का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द और पारिवारिक अपनत्व से परिपूर्ण रहा। अतिथियों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में झारखंड सरकार के कई वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों समेत झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, उपाध्यक्ष हाजी समाद अली, केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, अम्लान कुसुम सिन्हा व जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। भव्य सजावट, पारंपरिक आतिथ्य और गरिमामय आयोजन ने समारोह को यादगार बना दिया। सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इस अवसर को विशेष महत्व प्रदान किया, वही नवदंपति को शुभकामनाएं देने के लिए देर रात तक अतिथियों का आगमन जारी रहा।



