साहेबगंज
सिविल सर्जन ने सदर सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा की
दिया डेटा प्रविष्टि का प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने शुक्रवार को सदर सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें प्रशिक्षण दिया।सीएस ने सभी इंडिकेटर पर आंकड़ों के संधारण की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने आंकड़ों की सटीक प्रविष्टि को लेकर आवश्यक सुधार का निर्देश दिया।डॉ.पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी बेहतर काम कर रहे हैं,लेकिन डेटा अपलोड नहीं होने से उनका किया हुआ काम दिखाई नहीं दे रहा।इस कमी को दूर करने के लिए वे सभी सीएचसी में जाकर सहिया,सहिया साथी, बीटी,सीएचओ,एएनएम, एमपीडब्ल्यू और अन्य कर्मियों को स्वयं प्रशिक्षण दे रहे हैं।ताकि काम के साथ-साथ आंकड़े भी पोर्टल पर दिखें।सीएस ने बताया कि बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक व एंटी रैबीज इंजेक्शन, मलेरिया,डायरिया और अन्य बीमारियों से निपटने के लिए दवाएं उपलब्ध हैं।उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस की जरूरत होने पर सभी एमओआईसी,बीपीएम व बीएएम को तुरंत फोन करें।एम्बुलेंस की व्यवस्था करना उनकी जिम्मेदारी होगी।प्रभारी,बीएएम व बीपीएम एम्बुलेंस के गंतव्य तक पहुंचने तक फॉलोअप करेंगे।प्रसूति को तीन दिन पहले अस्पताल में एडमिट कराने और दियारा क्षेत्र के मरीजों के लिए बोट एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया।इस दौरान सीएस ने सभी सहियाओं के बीच शॉल और छाता का वितरण किया।उन्होंने कहा कि शॉल वितरण का उद्देश्य सहियाओं के ड्रेस कोड में एकरूपता लाना है। शॉल में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यक्रमों की पूरी जानकारी है, जिससे लोगों तक सरकार की योजनाओं का संदेश पहुंचेगा।वहीं छाता बरसात में फील्ड में काम के दौरान सहियाओं को सुविधा देगा।
मौके पर सदर एमओआईसी डॉ. महमूद आलम,आईडीएसपी डीडीएम तौसीफ अहमद,बीपीएम मनोज यादव, बीएएम मो.शादाब, बीटीटी मुनिजी पांडेय,रंजना मालतो,ललित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।



