साहेबगंज
राजमहल प्रखंड के ग्राम पंचायत गुनीहारी की ऐतिहासिक उपलब्धि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के राजमहल ग्राम पंचायत गुनीहारी ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण SIRअभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।ग्राम पंचायत गुनीहारी के बूथ संख्या 185ने राजमहल प्रखंड में सबसे पहले100%ऑनलाइन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।इस उपलब्धि का श्रेय बीएलओ रिंकी कुमारी,सहयोगी बीएलओ वॉलंटियर उज्ज्वल घोष,बीएलओ सुपरवाइजर कैलाश वर्मा,ग्राम पंचायत के मुखिया सुखवा उरांव और पंचायत की समस्त सहयोगी टीम के संयुक्त प्रयास को जाता है।इस मतदान केंद्र में कुल991 मतदाता थे,जिनमें से113अनकलेक्टेबल मतदाता पाए गए। शेष सभी मतदाताओं का डाटा शत-प्रतिशत ऑनलाइन दर्ज किया गया।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल और मुखिया सुखवा उरांव ने पूरी टीम की सराहना करते हुए बीएलओ,सहयोगी टीम एवं सभी संबंधित कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बीएलओ पर्यवेक्षक कैलाश वर्मा ने विपरीत परिस्थितियों में भी टीम को लगातार मार्गदर्शन और सहयोग दिया।इस बूथ के अलावा मतदान केंद्र संख्या181की बीएलओ अंजू देवी ने भी शुक्रवार सुबह शत-प्रतिशत ऑनलाइन कार्य सम्पन्न कर लिया है।साथ ही दो अन्य मतदान केंद्र भी अपने कार्य को शत-प्रतिशत की ओर तेजी से बढ़ा रहे हैं।मुखिया सुखवा उरांव ने इस सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों,समाजसेवियों तथा पंचायतवासियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।यह उपलब्धि ग्राम पंचायत गुनीहारी के सभी पंचायतवासियों एवं पंचायत कर्मियों के लिए गर्व का विषय है।



