जालौन

सिरसा कलार पुलिस पीड़ितों की नहीं सुनती फरियाद, सीओ से शिकायत

घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों पर कार्यवाही न होने से पीड़ित को मिल रही धमकियां

 पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दबंगों की कर रही मदद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम मलथुवा में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के भीतर चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि बंटवारे से नाराज परिवार के कुछ लोगों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में थाने पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम मलथुवा निवासी दिनेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दो भाई हैं और उनके पिता ने अपनी पैतृक जमीन का आपसी बंटवारा दोनों भाइयों के बीच कर दिया था। आरोप है कि पिता के इस निर्णय से परिवार के कुछ सदस्य लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, 14 जुलाई को वह अपने पिता से बातचीत कर रहा था, तभी विपक्षी पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। दिनेश कुमार का आरोप है कि घटना के बाद उसने सिरसा कलार थाना में शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने क्षेत्राधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने पीड़ित को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button