झुंझुनू
एआईपीसी के प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश दाधीच लोयल के जन्मदिन पर अनेक स्थानों पर लगाए पौधे
पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- डॉ मुकेश दाधीच

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झुंझुनूं। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा एआईपीसी के प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया गया। डॉ दाधीच अपने जन्मदिन पर प्रतिवर्ष पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। डॉ दाधीच ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण तथा बेजुबान पशु पक्षियों के प्रति हमेशा सकारात्मक जिम्मेदारी निभानी चाहिए डॉ. दाधीच के जन्मदिन के अवसर पर झुंझुनू में अनिल दाधीच सीकर में पवन तथा सोनू दाधीच चूरू में प्रवीण शर्मा बीकानेर में नवीन शर्मा जयपुर में अक्षय शर्मा नागौर में पवन दाधीच सहित राजस्थान के अनेक जिलों एवं गाँवों में पौधारोपण किया गया। इनके जन्मदिन पर इनको अनेक गणमान्य लोगों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।



