साहेबगंज

सड़क निर्माण में भारी लापरवाही,सात गांवों के ग्रामीण परेशान

गर्भवती महिलाओं व स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड के रानीडीह से अमझोर सह जिरिक झीठा तक निर्माणाधीन सड़क में कथित लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढों में पानी जमा होने से आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।इस सड़क से होकर अमड़ा, पत्थरघट्टा ,अमझोर, आदरो, अमड़ा बेड़ो,जिरिक भीठा सहितआसपास के सात गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन मंडरो प्रखंड मुख्यालय आते-जाते हैं।अमझोर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को भी स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है।बरसात के कारण सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है।खराब सड़क के कारण कई बार मरीजों को खाट व खटिया पर उठाकर रानीडीह तक लाना पड़ता है, जहां से उन्हें वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया जाता है।समय पर इलाज नहीं मिलने का खतरा भी बना रहता है।क्षेत्र के ग्राम प्रधान बेटका सोरेन अमड़ा पत्थरघट्टा,सोना बेसरा अमझोर, मैसा पहाड़िया आदरो,मैसा पहाड़िया अमड़ा बेड़ो,मुरिया पहाड़िया झीरिक भीठा, तथा सुरजा पहाड़िया झिरीकभीता, सहित ग्रामीण श्याम किस्कू,रंजीत सोरेन एवं अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से तत्काल सड़क पर जीएसबीGSB और स्टोन डस्ट डालकर सड़क को समतल एवं आवागमन योग्य बनाने की मांग की है,ताकि ग्रामीणों,विद्यार्थियों और मरीजों को राहत मिल सके।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया,तो वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ आंदोलन करने के लिए भी मजबूर होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button