बरेली

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों से की चर्चा

25 से 28 जुलाई तक प्रस्ताव CEO कार्यालय को भेजा जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के युक्तिकरण हेतु सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा कर ईआरओ की जांच रिपोर्ट भी साझा की गई। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को निवास के निकट, सुरक्षित एवं मूलभूत सुविधाओं युक्त मतदान केन्द्र उपलब्ध कराना उद्देश्य है। 25 से 28 जुलाई तक प्रस्ताव संलग्नकों सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे और 31 जुलाई 2026 को आयोग को प्रेषित किए जाएंगे।
बैठक में विधायक नवाबगंज डाॅ0 एम0पी0 आर्य, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button