हापुड़
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने आज कुराना टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत किया । इस स्वागत में संबोधित करते हुए डॉक्टर रोहित मिश्रा ने कहा कि 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है और प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को तीसरी बार विपक्ष में बैठाने जा रही है ।


