कैराना

चौहान फिलिंग स्टेशन का एसपी ने किया उद्घाटन, वाहन चालकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

ब्लॉक कार्यालय के सामने शुरू हुआ नया फिलिंग स्टेशन, शुद्ध एवं पूरा ईंधन उपलब्ध कराने का किया गया दावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के मुख्य मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थापित चौहान फिलिंग स्टेशन का शनिवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों को एक और आधुनिक फिलिंग स्टेशन की सुविधा मिल गई है। कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के अवसर पर एसपी एन.पी. सिंह ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना किसी भी प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने और उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया। फिलिंग स्टेशन के संचालक मैनुद्दीन निवासी ग्राम मन्ना माजरा ने बताया कि यहां ग्राहकों को शुद्ध एवं पूरा ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता तथा मात्रा में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
कस्बे में चौथे फिलिंग स्टेशन के संचालन से वाहन चालकों को अब ईंधन भरवाने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button