बरेली

श्री हरि मंदिर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारा सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर, मॉडल टाऊन में आज मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह के सत्र में मंदिर के पंडित सुनील शास्त्री द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन एवं शृंगार किया गया। भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु पूजा-अर्चना की। शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई। रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, पंकज, सचिन सेठी, सौरभ एवं जतिन दुआ आदि ने हनुमान भजनों की रसधारा बहाई। इसके पश्चात सभी भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सामूहिक आरती की गई। शयन आरती के बाद भक्तों में भंडारा प्रसादीका वितरण किया गया।
इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। युवा मंडल के सदस्यों ने प्रसाद वितरण की सेवा की। अंत में मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button