सम्भल के कस्बा असमोली में बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं का उत्साह।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। ग्राम असमोली लगातार हो रही बारिश के बीच भी श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला शिव शक्ति मंदिर ट्रस्ट असमोली के तत्वाधाम में देव प्रतिमाओं का भव्य नगर भ्रमण पूरे धार्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। नगर भ्रमण का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके बाद सुसज्जिवत रथो पर विराजमान देव प्रीतिमाओ का ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।पूरे मार्ग में श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर प्रतिमाओं का स्वागत किया। तथा भगवान के जयघोष भजन कीर्तन और ढोल नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्ति में बना रहा लगातार बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा एवं बच्चों ने भी गाते हुए नगर भ्रमण में भाग लिया। और अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा का परिचय दिया शिव भक्ति मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया की प्रतिकूल मौसम के बावजूद नगर भ्रमण शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्राम वासियों श्रद्धालुओं प्रशासन पुलिस विभाग एवं सेवा का आभार व्यक्त किया। बारिश के बीच निकाला भव्य नगर भ्रमण। ग्राम असमोली में धार्मिक आस्था सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रेरणादाई संदेश दे गया। समस्त शिव शक्ति मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



