सिंगरौली

जगजीवन बैगा मौत प्रकरण में हत्या का केस दर्ज करने की मांग

पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बिछी निवासी शांति देवी बैगा ने अपने पति जगजीवन बैगा की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के एक माह बाद भी हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं होने से उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
एसपी को दिए आवेदन में बताया गया है कि 19 जून 2026 को प्रेम कुमार बैगा के बुलाने पर जगजीवन बैगा उसके घर गए थे। वहां जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की। परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका गला दबाया गया और गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना उसी दिन बरगवां थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन हत्या का मामला दर्ज करने के बजाय केवल मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। उन्होंने विवेचना में देरी और निष्पक्ष जांच नहीं होने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर हत्या का प्रकरण दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान परिवार के कई सदस्य एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button