नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। खोडसमा में रविवार की रात्रि में तीन बाइक सवार छह बदमाशों बदमाशों ने कंबाइन संचालक पर चोरी के विरोध पर ताबडतोड हमला करते हुए गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीडित घायल का मेरठ अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही घटनास्थल से पकडे गए एक आरोपी को चौसाना पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के चौकी से छोड दिया। पुलिस मामले मे मुकदमा दर्ज करने की बात बोल रही है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव खोडसमा में राहुल पुत्र रामनिवास अपने घर के पास कंबाइन को खडा करके सो रहा था। आरोप है कि रविवार की देररात्रि को तीन बाइको पर छह बदमाश आये और कंबाइन से दो बैट्रियों को खोलने लगे। जाग होने पर संचालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबडतोड हमला करते हुए संचालक को घायल कर दिया था। शोर होने पर बदमाश मौके से भाग गए। बदमाशों के एक साथी एव उसकी बाइक को ग्रामीणों ने पकड लिया था।
चर्चा है कि पुलिस ने पकडे गए बदमाश को पुलिस चौकी से बिना किसी कार्यवाही के छोड दिया। वही दूसरी ओर पीडित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकडे गए बदमाश को छोडने का मामले थाना प्रभारी के सज्ञान मे गया तो चौसाना पुलिस के पैर उखड गए।
पुलिस सूत्र बताते है कि चौकी प्रभारी ने पुलिसबल के साथ आरोपियो के घरो पर पहुॅचें और ताबडतोड दबिश दी गई। हालाकि अभी तक अधिकारिक रूप से किसी के पकडे जाने की जानकारी नही है। पुलिस की कार्यशैली क्षैत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है।

