बरेली
थाना सुभाषनगर पुलिस और एसओजी ने 1 किलो 971 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुभाषनगर पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 971 ग्राम अफीम एवं 02 मोबाइल फोन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर बदायूं रोड से मिलक रौंधी जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ा। तलाशी के दौरान सर्वेश कुमार पुत्र स्व. राम सहाय, निवासी ग्राम मधकरा, थाना सिरौली, जनपद बरेली उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 967 ग्राम अफीम एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं रामवृक्ष कुमार पुत्र गोविन्द डांगी, निवासी ग्राम नावाडीह, थाना पत्थलगड़ा, जनपद चतरा, झारखंड उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 1004 ग्राम अफीम एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 1 किलो 971 ग्राम अफीम एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे झारखंड से अफीम लाकर बरेली में सप्लाई करते थे तथा बरामद अफीम भी बिक्री के उद्देश्य से लेकर आए थे। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, प्रभारी एसओजी सुनील कुमार शर्मा, उ0नि0 रविन्द्र सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, उ0नि0 प्रांशु सचान, का0 अंकित नागर एवं रि0का0 शुभम राठी शामिल रहे।



