जालौन

डीवी कॉलेज ने मनाई 75वीं वर्षगांठ

हीरक जयंती समारोह में शिक्षा, संस्कृति और परंपरा का संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। शहर के प्रतिष्ठित डीवी कॉलेज में स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार शाम भव्य हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों, प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा पूर्व विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप सेठ, मंत्री डॉ. देवेन्द्र कुमार, अजीत कुमार खरे, कैलाश नारायण खरे, डॉ. नीलम मुकेश सहित अन्य पदाधिकारी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश चन्द्र पांडेय मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया, जबकि छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आईक्यूएसी की संयोजक प्रो. अलका रानी पुरवार ने स्वागत भाषण दिया, वहीं प्राचार्य प्रो. राजेश चन्द्र पांडेय ने महाविद्यालय की 75 वर्षों की उपलब्धियों, शैक्षणिक विकास और सामाजिक योगदान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा जिया देवी ने भजन और गजल की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
समारोह के दौरान महर्षि दयानंद के वैदिक चिंतन पर आधारित आईएसबीएन पुस्तक तथा महाविद्यालय की संदर्शिका न्यूज लेटर का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना कर नौ ग्रहों के प्रतीक स्वरूप विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. देवेन्द्र कुमार ने संस्थान की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया, जबकि अध्यक्ष डॉ. दिलीप सेठ ने कहा कि इस संस्थान का पूर्व छात्र होने के नाते हीरक जयंती समारोह उनके लिए गर्व का क्षण है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी रावत तथा आभार प्रदर्शन डॉ. गौरव यादव ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button