बरेली

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का रजऊ अड्डे पर होगा स्वागत

बरेली से रामपुर रवाना होंगे सपा नेता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय आज 23 जुलाई को जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में रामपुर जाएंगे।
बरेली जनपद के समाजवादी नेता बुधवार सुबह 10 बजे रजऊ अड्डे पर माता प्रसाद पांडेय का स्वागत कर उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद सभी नेता उनके साथ बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां से रामपुर के लिए रवाना होंगे।
रामपुर में माता प्रसाद पांडेय जिला प्रशासन से मुलाकात कर जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
इस अवसर पर बरेली से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी तथा विधायक एवं पूर्व विधायक भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
प्रेस नोट जारीकर्ता: अशोक यादव  नि. जिला कोषाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, बरेली
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button