बरेली
खाद और स्मार्ट मीटर मुद्दे पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । महानगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में किसानों को यूरिया-डीएपी की सुचारु उपलब्धता और स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों में राहत की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वाचन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
दिनेश दद्दा ने कहा सरकार जनहित के प्रति संवेदनशील नहीं है। छोटेलाल गंगवार ने इसे सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है।
कांग्रेस ने समय पर खाद उपलब्ध कराने और बिजली बिलों की जांच की मांग की।
इस मौके पर जीशान अफरीदी, रमेश श्रीवास्तव, डॉ हरीश गंगवार, प्रवीण मिश्रा, मुजम्मिल हुसैन, तबस्सुम खान सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जारीकर्ता: पंडित राज शर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी !



